Related Articles
मामला मध्यप्रदेश के रतलाम जिले का है, जहां एक सरपंच प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के पैसे हितग्राही के खाते में डालने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।
पूरा मामला क्या है?
रतलाम जिले के बिंजाखेड़ी गांव के रहने वाले विनोद डाबी ने बताया कि उसकी मां सगुन बाई के नाम से पीएम आवास मंजूर हुआ था। जब वो इटावा खुर्द पंचायत के सरपंच घनश्याम कुमावत के पास दूसरी किस्त खाते में डलवाने की बात करने गया, तो सरपंच ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी।
शिकायत और कार्रवाई
पहले विनोद ने सरपंच से कई बार निवेदन किया, लेकिन सरपंच नहीं माना। इसके बाद विनोद ने उज्जैन लोकायुक्त दफ्तर में जाकर इसकी शिकायत कर दी।
जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया और 17 अप्रैल को विनोद को रिश्वत की रकम के साथ सरपंच के पास भेजा।
जैसे ही सरपंच ने रिश्वत के 20 हजार रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।
सरकार की योजना को पलीता लगाने वाले ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
CHANNEL009 Connects India
