Breaking News

अहमदाबाद से बिहार जा रहे ट्रक में आग, समय रहते पाया गया काबू

मध्य प्रदेश के शाजापुर में बड़ा हादसा टल गया। अहमदाबाद से परचून सामान लेकर बिहार जा रहे एक ट्रक में एबी रोड बाईपास के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक को घेर लिया।


चालक और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

आग लगते ही ट्रक चालक और क्लीनर तुरंत नीचे कूद गए और अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही शाजापुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

चार से पांच दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।


कुछ देर बंद रहा रास्ता

आग बुझाने के दौरान एबी रोड पर सारंगपुर की ओर जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। आग बुझने के बाद रास्ता फिर से खोल दिया गया।


आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

About admin

Check Also

ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मारी, 3 की मौत:मुरैना में मंदिर से घर लौट रहे थे; 5 घायलों में 3 की हालत गंभीर

मुरैना में दर्दनाक हादसा! ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत; मंदिर …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?