Breaking News

तीनों रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाला फ्लाइओवर अटका, 400 करोड़ की योजना पर उम्मीद

कटनी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए तीनों रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाला फ्लाइओवर प्रस्तावित है, लेकिन फिलहाल यह योजना अटकी हुई है। गायत्री नगर और मंगलनगर पुलिया क्षेत्र में बनने वाले इस फ्लाइओवर से कटनी जंक्शन, कटनी साउथ और मुड़वारा स्टेशन सीधे आपस में जुड़ेंगे।

400 करोड़ की अनुमानित लागत

सेतु निगम ने इस परियोजना के लिए तीन अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किए हैं। योजना के तहत तीनों स्टेशनों को जोड़ने के लिए अलग-अलग फ्लाइओवर बनाए जाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कार्यपालन यंत्री ने इसका ज्योमेट्रिक डिजाइन (जेडी) तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्य कार्यालय भेज दिया है। जेडी को मंजूरी मिलने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी और फिर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

रोज लग रहा है जाम

यह पहल शहर विधायक की मांग पर शुरू की गई थी। सर्वे के बाद तकनीकी रूप से फ्लाइओवर को संभव बताया गया है। फिलहाल गायत्री नगर और मंगलनगर पुलिया पर रोजाना भारी ट्रैफिक जाम लगता है। पीक समय में लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। अंडरपास में पानी भर जाने से आवागमन रुक जाता है और शहर दो हिस्सों में बंट जाता है।

लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई सालों से बनी हुई है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। अब सभी की नजर जेडी की मंजूरी पर है। अगर योजना समय पर शुरू होती है, तो शहर को जाम और जलभराव से बड़ी राहत मिल सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, जेडी की स्वीकृति मिलते ही डीपीआर तैयार की जाएगी और उसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?