Related Articles
होली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है, लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज या शुगर की समस्या है, वे अक्सर मीठा खाने से बचते हैं। अब चिंता की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही नेचुरल स्वीटनर जैसे गुड़, खजूर, एरिथ्रिटोल या मोंक फ्रूट से स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाइयां बना सकते हैं। यहां जानिए 3 आसान शुगर-फ्री रेसिपी।
1. शुगर-फ्री मावा गुजिया
सामग्री:
मैदा 4 कप, नमक आधा चम्मच, घी 5 बड़े चम्मच, एरिथ्रिटोल या मोंक फ्रूट 3 बड़े चम्मच, मावा 500 ग्राम, नारियल बुरादा, काजू-बादाम, किशमिश, इलायची पाउडर।
बनाने की विधि:
पहले मावा को हल्का गुलाबी होने तक भून लें और ठंडा करें। इसमें मेवे, नारियल और स्वीटनर मिलाकर स्टफिंग तैयार करें।
मैदा में घी और नमक मिलाकर आटा गूंथ लें और 15 मिनट ढककर रखें।
छोटी पूरियां बेलें, उनमें स्टफिंग भरें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
2. हेल्दी केसरिया ठंडाई
सामग्री:
बादाम, काजू, पिस्ता, कद्दू के बीज, सौंफ, खसखस, इलायची, काली मिर्च, दालचीनी, जायफल, केसर, बादाम दूध।
बनाने की विधि:
सभी मेवों और मसालों का पेस्ट बना लें।
एक गिलास बादाम दूध में यह पेस्ट मिलाएं। चीनी की जगह मेवों की प्राकृतिक मिठास का इस्तेमाल करें।
ऊपर से केसर और इलायची डालें। यह ठंडाई स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छी है।
3. शुगर-फ्री मालपुआ
सामग्री:
बादाम का आटा आधा कप, दूध 1 कप, मलाई 2-3 चम्मच, सौंफ, देसी घी, केसर, इलायची, गुड़ या खजूर का पेस्ट।
बनाने की विधि:
बादाम आटा और मलाई मिलाएं। धीरे-धीरे दूध डालकर चिकना घोल तैयार करें।
गुड़ या खजूर का पेस्ट हल्का गर्म कर छान लें।
पैन में घी लगाकर घोल डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। ऊपर से मेवे सजाकर परोसें।
जरूरी टिप्स
इन मिठाइयों को एयरटाइट डिब्बे में 2-3 दिन तक रखा जा सकता है।
डायबिटीज मरीज मात्रा का ध्यान रखें और जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अब आप भी होली पर बिना चिंता के मीठे का आनंद ले सकते हैं
CHANNEL009 Connects India
