Breaking News

शेखावाटी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता दर्ज

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सीकर जिले के कई इलाकों में लोगों को हल्की कंपन महसूस हुई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

भूकंप के झटके खासतौर पर खाटूश्यामजी, पलसाना, धींगपुर और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। कई लोगों ने घरों में हल्की कंपन और खिड़की-दरवाजों के हिलने की बात कही।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 7 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 32 मिनट 59 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र जयपुर से करीब 69 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे था। कम गहराई के कारण आसपास के इलाकों में हल्का कंपन महसूस किया गया।

भू-विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ियों को काटकर तेजी से हो रहा निर्माण कार्य और सुरंगों का निर्माण इलाके की भू-संरचना को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में भविष्य में भी इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां होने की संभावना बनी रह सकती है।

About admin

Check Also

earthquakes in pakistan

24 घंटे में पाकिस्तान में तीन भूकंप, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में भूकंप की घटनाएं रविवार को भी जारी रहीं, जब 24 घंटों के भीतर …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?