Breaking News

जैसलमेर में आर्मी ट्रक और बोलेरो की टक्कर, चालक गंभीर घायल

राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आर्मी ट्रक और बोलेरो कैंपर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

भादरिया फांटे के पास हुआ हादसा

यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर लाठी थाना क्षेत्र के धोलिया गांव के पास भादरिया फांटे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, लाठी निवासी अलादीन (35) अपने दो किसान साथियों के साथ बोलेरो कैंपर से लाठी से पोकरण की ओर जा रहे थे। उसी समय सेना का ट्रक पोकरण से आकर भादरिया गांव की तरफ मुड़ रहा था।

दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए

ग्रामीणों ने बचाई जान

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे चालक और अन्य लोगों को बाहर निकाला। बोलेरो में बैठे बाकी किसान सुरक्षित रहे, लेकिन चालक अलादीन को गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में कराया भर्ती

घायल चालक को तुरंत एम्बुलेंस से लाठी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पोकरण अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस और सेना ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही लाठी थाने के पुलिस अधिकारी और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सेना के अधिकारी भी अपने स्तर पर मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

About admin

Check Also

अमरोहा हाईवे पर ई-रिक्शा जलकर खाक, टायर फटने से मचा अफरा-तफरी

अमरोहा के गजरौला में NH-9 पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। मुरादाबाद की ओर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?