Breaking News

ट्रक से बचने की कोशिश में बारातियों की कार पलटी, सात लोग घायल

बीना के पास रेलवे गेट नंबर 10 गिरोल के पास बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। विदिशा से ललितपुर बारात लेकर जा रही एक कार ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे कार रेलवे गेट के पास पहुंची थी। उसी समय सामने से एक ट्रक आ गया। ट्रक से टक्कर बचाने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर पलट गई।

इस हादसे में लक्ष्मण शर्मा (भोपाल), मोनू रैकवार (भोपाल), भरत ठाकुर (भोपाल), विकास केवट (विदिशा), अजय (गंजबासोदा), अजबसिंह केवट (खेजरा घाट) और नीलेश केवट घायल हो गए।

मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल पहुंचाया। बारातियों के अनुसार कार भरत चला रहा था। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

About admin

Check Also

चित्तौड़गढ़ में दर्दनाक हादसा, परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को कार ने मारी टक्कर

चित्तौड़गढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?