Breaking News

गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, होम डिलीवरी न मिलने से लोग परेशान

छिंदवाड़ा में गैस सिलेंडर की सप्लाई पर्याप्त होने के बावजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह होम डिलीवरी का ठीक से न होना है। खजरी मार्ग स्थित एचपी गैस गोदाम पर रोज़ लोगों की भीड़ लग रही है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंचे और लाइन सड़क तक पहुंच गई, जिसे संभालने के लिए पुलिस को आना पड़ा।

लोग सुबह 5–6 बजे से ही गोदाम के बाहर लाइन में लग जाते हैं। कई लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग की थी, लेकिन जब घर तक सिलेंडर नहीं पहुंचा तो वे खुद लेने आ गए। गोदाम खुलने के बाद एक-एक करके सिलेंडर दिए गए।

खाद्य विभाग ने जिले की गैस एजेंसियों से जानकारी ली है। एजेंसियों के अनुसार, अलग-अलग तारीखों तक की बुकिंग वाले सिलेंडर होम डिलीवरी से भेजे जा रहे हैं। गैस प्लांट से रोज़ पर्याप्त सिलेंडर मिल रहे हैं। जिन लोगों ने 15 मार्च से पहले बुकिंग की है और अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है, वे कंट्रोल रूम नंबर 07162-243409 पर शिकायत कर सकते हैं।

यह भी सामने आया है कि कुछ लोग होम डिलीवरी की गाड़ियों को रास्ते में ही रोक लेते हैं और सिलेंडर ले लेते हैं, जिससे व्यवस्था बिगड़ रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसा न करें और होम डिलीवरी का इंतजार करें।

मंगलवार को 2607 लोगों को सिलेंडर दिए गए, जो सामान्य दिनों से दोगुना है। अब बुधवार से गोदाम से सीधे सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे, केवल होम डिलीवरी ही होगी।

सहायक खाद्य अधिकारी राघवेंद्र लिल्हारे ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों को घबराने या जल्दबाज़ी करने की जरूरत नहीं है, सभी को समय पर सिलेंडर मिल जाएगा।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?