Related Articles
तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर के साथ मंच किया शेयर
टोरंटो कॉन्सर्ट में हसन रहीम से गले मिले, फैंस बोले- संगीत की कोई सीमा नहीं
पंजाबी सिंगर तलविंदर ने कनाडा के टोरंटो में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान पाकिस्तानी गायक हसन रहीम के साथ मंच साझा किया। दोनों कलाकारों की मुलाकात और स्टेज पर गले मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कॉन्सर्ट के दौरान दोनों सिंगर्स ने साथ में परफॉर्म किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर हसन रहीम ने मंच से कहा कि संगीत लोगों को जोड़ने का काम करता है और कला की कोई सरहद नहीं होती।
दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और लाइव परफॉर्मेंस को फैंस ने जमकर सराहा। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे भारत-पाकिस्तान के कलाकारों के बीच सकारात्मक सांस्कृतिक जुड़ाव का उदाहरण बताया।
हालांकि कुछ लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दीं, लेकिन संगीत प्रेमियों के बीच यह पल चर्चा का विषय बना हुआ है।
CHANNEL009 Connects India
