Breaking News

शराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सागर: मोतीनगर थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और न देने पर मारपीट करने के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में, आंबेडकर वार्ड के 37 वर्षीय लालू उर्फ मनीष कस्यप और उसका 19 वर्षीय भतीजा समीर उर्फ सतेंद्र कस्यप शामिल हैं। 50 वर्षीय रघुवीर अहिरवार ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की रात लालू ने उससे शराब पीने के लिए 1000 रुपये मांगे थे। रघुवीर ने पैसे देने से इनकार किया तो लालू और समीर ने मिलकर मारपीट की।

दूसरे मामले में, बाघराज वार्ड के धीरज कोरी को पुलिस ने 7 अक्टूबर को 18 वर्षीय इमरान खान की शिकायत पर गिरफ्तार किया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?