Breaking News

अगर आप कार चलाते हैं, तो सावधान रहें: बिना गलती किए भी हो सकते हैं धोखाधड़ी का शिकार

जयपुर। अगर आप भी कार चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जयपुर में एक कार चालक के साथ अजीब घटना घटी, जिसमें न तो उसने कोई नियम तोड़ा और न ही किसी को टक्कर मारी, फिर भी उसे पुलिस थाने जाना पड़ा। बजाज नगर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

शिप्रापथ इलाके में रहने वाले विवेक कुमार अपनी कार से गोपालपुरा पुलिया के पास से गुजर रहे थे। पुलिया के पास भीड़ ज्यादा होने के कारण विवेक की कार धीमी चल रही थी। तभी दो युवक उनकी कार के पास आए। उनमें से एक ने विवेक की साइड का शीशा खटखटाया और कहा, “तुमने टक्कर क्यों मारी?” जबकि विवेक की कार किसी को भी छूई तक नहीं थी। दोनों में बहस होने लगी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया।

ध्यान भटकाकर मोबाइल चोरी

कुछ देर बाद विवेक ने देखा कि उनके डैशबोर्ड पर रखा नया iPhone गायब था। असल में, दोनों युवक चोर थे। एक युवक ने विवेक का ध्यान झगड़े में उलझाकर भटकाया और दूसरे ने दूसरी तरफ से मोबाइल चुरा लिया। विवेक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और बजाज नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जयपुर में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, इसलिए कार चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

About admin

Check Also

बिहार के 34 मंत्रियों के काफिले में 170 गाड़ियां:रोज खर्च करते हैं 2550 लीटर डीजल, सरकार से अनलिमिटेड पेमेंट, जानिए एक मंत्री को कितनी कारें

बिहार मंत्रियों के काफिलों पर बड़ा खर्च, 34 मंत्रियों के लिए 170 गाड़ियां इस्तेमाल होने …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?