Breaking News

बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज

सर्दियों के मौसम में बच्चों पर बीमारियों का असर जल्दी होता है। इस समय बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे वे सर्दी, खांसी जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। अगर आप अपने बच्चों को सर्दियों में बीमारियों से बचाना चाहते हैं, तो योग और एक्सरसाइज से उनकी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। कुछ आसान एक्सरसाइज से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है।

सर्दियों में बच्चों के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाली एक्सरसाइज:

  1. ब्रीदिंग एक्सरसाइज (सांस की एक्सरसाइज): ब्रीदिंग एक्सरसाइज बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होती है। सर्दियों में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम जैसी एक्सरसाइज से फेफड़े मजबूत होते हैं और सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।
  2. स्ट्रेचिंग करें: ठंड के मौसम में मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग, जैसे हाथ और पैर खींचना, मांसपेशियों को लचीला और मजबूत बनाती है और चोटों से बचाव करती है।
  3. सीढ़ियां चढ़ना: सीढ़ियों पर चढ़ना-उतरना बच्चों के लिए अच्छा कार्डियो व्यायाम है। इससे उनकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं, हृदय की धड़कनें तेज होती हैं, और शरीर गर्म रहता है, जिससे ठंड से बचाव होता है।
  4. डांसिंग: डांस करना बच्चों के मूड को अच्छा बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने का आसान तरीका है। इससे शरीर में रक्त संचार बढ़ता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

नोट: इस लेख का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना है। किसी भी दवा या उपचार को आजमाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

About admin

Check Also

राजस्थान में रहस्यमयी बीमारी से 5 बच्चों की मौत, एन्सेफलाइटिस का शक

राजस्थान के सलूम्बर जिले में 5 छोटे बच्चों की मौत के बाद इलाके में डर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?