Breaking News

रुद्र हेलीकॉप्टर: नागौर जिले में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से हलचल

जयपुर। नागौर जिले के जसनगर क्षेत्र में आज अचानक भारतीय वायुसेना के रुद्र हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से हलचल मच गई। तकनीकी समस्या के कारण हेलीकॉप्टर को जोधपुर से जयपुर जाते समय एहतियातन एक खेत में उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

मेड़ता के पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए जोधपुर से दूसरे हेलीकॉप्टर में पार्ट्स मंगवाए जा रहे हैं। जसनगर चौकी इंचार्ज भोपाल सिंह समेत पुलिस बल को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

About admin

Check Also

न्यू कॉटन मार्केट का प्राचीन हनुमान मंदिर: 75 साल से आस्था का केंद्र

शहर के न्यू कॉटन मार्केट क्षेत्र में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पिछले 75 वर्षों से …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?