Breaking News

राजस्थान मौसम: माउंटआबू में कड़ाके की ठंड, मैदानों में सर्दी अभी दूर, जानें कब से बढ़ेगी सर्दी

जयपुर। राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू अब ठंड से कांपने लगा है। बीती रात यहां का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में दिन और रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। हालांकि, बीती रात प्रदेश के छह शहरों में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम रहने के कारण अब ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है।

अभी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, लेकिन रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अब धुंध भी दिखाई देने लगी है।

अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः नवंबर में दिन का तापमान 30 डिग्री से कम और रात का तापमान 15 डिग्री के आसपास होता है। इस बार पहाड़ों पर अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, जिससे ठंड का असर राजस्थान पर भी नहीं पड़ा है। नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने में अभी करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है, जिसके बाद तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।

प्रदेश में रात का तापमान

बीती रात सिरोही जिले का तापमान 13.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा रहा। माउंटआबू में पारा 10.4 डिग्री पर था। सीकर में 14, फतेहपुर में 13.8, जालोर में 14.4, भीलवाड़ा में 15.5, अजमेर में 15.7, डबोक में 15.1, पिलानी और अलवर में 17.5, जोधपुर शहर में 16.7, चूरू में 16.4, करौली में 17.2 और संगरिया में 16.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जयपुर का तापमान 19 डिग्री पर स्थिर रहा, लेकिन हवा में नमी के कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?