Breaking News

ला नीना सक्रिय: जयपुर में सर्दी ने दिखाए तेवर, दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

जयपुर। प्रदेश में ला नीना के प्रभाव से ठंड बढ़ने लगी है। शेखावाटी में बीती रात पारा गिरने के कारण लोगों को सुबह सर्दी का अहसास हुआ। सिरोही में पारा स्थिर रहा, लेकिन ठंड का असर तीखा था। जयपुर में भी बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही और तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे शहर में सुबह-शाम ठंड का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।

गुलाबीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात

जयपुर में बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही, जहां तापमान 2.3 डिग्री गिरकर 16.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उत्तरी हवाओं के चलते अब दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगी है। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा सामान्य या उससे कम रहने की उम्मीद जताई है।

शेखावाटी में ठंड का जोर, माउंटआबू भी सर्द

मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात प्रदेश के कई इलाकों में अचानक ठंड बढ़ गई। शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का असर और तीखा हो गया है। सिरोही का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज हुआ, जो सबसे ठंडा रहा। वहीं, सीकर में 13, फतेहपुर में 13.1, माउंटआबू में 9.2, और अन्य कई स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

ला नीना के चलते बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब ला नीना सक्रिय हो गया है, जिससे ठंड का असर तेज होगा। जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी, बारिश और ठंड के मौसम में देरी हो रही है। इस साल ठंड धीमी गति से बढ़ेगी, और कड़ाके की ठंड दिसंबर से फरवरी तक चलने की संभावना है।

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?