Related Articles
भरतपुर जिले के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सराय भबू में एक विवाहिता की मौत हो गई। 22 साल की प्रियंका ने खांसी की सिरप समझकर गलती से कीटनाशक पी लिया। अंधेरे में यह घटना उस समय हुई जब प्रियंका अपने कमरे में थी और लाइट नहीं जल रही थी। कीटनाशक पीने के बाद प्रियंका की तबियत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे पहले सूरौठ (करौली) के अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
सूरौठ से प्रियंका को रैफर कर दौसा के जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान प्रियंका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया।
विवाहिता की शादी ढाई साल पहले हुई थी
प्रियंका की शादी ढाई साल पहले हुई थी और उसकी एक 10 महीने की बच्ची भी है। प्रियंका का पीहर हलैना थाना क्षेत्र के गांव बारा खुर्द (भरतपुर) में है। प्रियंका के परिजन दौसा पहुंचे और उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं कराने की इच्छा जताई।
CHANNEL009 Connects India
