राजस्थान की बेटी खुशबू की पहली विदेश यात्रा बन गई आखिरी सफर
राजस्थान के बालोतरा की रहने वाली खुशबू राजपुरोहित की शादी हाल ही में 18 जनवरी 2025 को लूणी के विपुल सिंह राजपुरोहित से हुई थी। विपुल लंदन में मेडिकल फील्ड में काम करते हैं। शादी के बाद खुशबू पहली बार अपने पति के पास लंदन जा रही थी, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे में उनकी मौत हो गई।
हादसे से पहले की विदाई वीडियो वायरल
खुशबू के विदाई की एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने परिवार से गले मिलकर फूट-फूटकर रो रही हैं। परिवार वाले भी उन्हें नम आंखों से विदा कर रहे थे। किसी को क्या पता था कि ये विदाई हमेशा के लिए होगी।
ससुर बोले- आशीर्वाद देकर भेजा, हादसे का पता होता तो जाने ही नहीं देते
खुशबू के ससुर ने कहा, “वो हमारा आशीर्वाद लेकर गई थी। अगर हमें हादसे का अंदाजा होता, तो हम उसे जाने ही नहीं देते।”
पिता का भावुक स्टेटस वायरल
लंदन रवाना होने से पहले खुशबू ने अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पर एक फोटो खिंचाई थी। पिता ने उस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा –
“आशीर्वाद खुशबू बेटा, गोइंग टू लंदन।”
अब ये स्टेटस और फोटो वायरल हो गया है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी खुशबू
परिवार के सदस्य थानसिंह डोली ने बताया कि खुशबू बीकॉम पास थी और अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। जो परिजन बेटी के लंदन पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, अब वे उसका अंतिम चेहरा देखने अहमदाबाद रवाना हो गए हैं।
विमान में 242 यात्री थे सवार, खुशबू का नाम 192वें नंबर पर था।
CHANNEL009 Connects India
