Breaking News

‘B2 बाइपास’ चौराहे की बदल गई तस्वीर… दुर्गापुरा से सांगानेर की नई राह खुली, ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी रहेगी

जयपुर: राजधानी जयपुर में टोंक रोड पर बी-टू-बाइपास चौराहे पर यातायात अब आसान हो गया है। गुरुवार दोपहर बाद जेडीए ने बैरिकेड्स हटाकर दुर्गापुरा से सांगानेर जाने का रास्ता खोल दिया। टोंक रोड के इस 300 मीटर हिस्से को खोलने से शाम को जवाहर सर्कल पर यातायात का दबाव कम हो गया। इससे पहले इसी वर्ष मार्च में जेडीए ने अंडरपास शुरू किया था। हालांकि, अभी क्लोवर लीफ का काम पूरा नहीं हुआ है।

माना जा रहा है कि जुलाई के अंत तक जेडीए क्लोवर लीफ का काम पूरा कर देगा और इसके बाद इस चौराहे पर वाहन बिना रुके निकल सकेंगे। जेडीए अधिकारियों के अनुसार, 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दुर्गापुरा की ओर बन रहे क्लोवर लीफ के रैम्प का काम बाकी है, जिसे पूरा करने में एक से डेढ़ माह लगेगा। क्लोवर लीफ का काम पूरा होने के बाद शहर को पहला ट्रैफिक लाइट मुक्त चौराहा मिलेगा।

क्लोवर लीफ का काम जल्द पूरा होगा

जेडीसी मंजू राजपाल ने बताया कि टोंक रोड पर सीधे आवाजाही होने से जवाहर सर्कल पर वाहनों का दबाव कम हुआ है। क्लोवर लीफ का काम भी तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

वर्तमान यातायात व्यवस्था

  • सांगानेर से दुर्गापुरा आने-जाने के लिए वाहन चालक अंडरपास की छत से होकर सीधे निकलेंगे।
  • सांगानेर से मालवीय नगर जाने के लिए वाहन चालक आश्रम मार्ग का उपयोग करेंगे।
  • क्लोवर लीफ के निर्माण तक आश्रम मार्ग पर पूर्व की तरह ही ट्रैफिक चलता रहेगा।
  • दुर्गापुरा से मानसरोवर जाने के लिए वाहन चालक आश्रम मार्ग से जवाहर सर्किल होते हुए बी-2 बाइपास अंडरपास का उपयोग करेंगे।
  • सांगानेर से मानसरोवर जाने के लिए वाहन चालक स्लिप लेन का प्रयोग करेंगे।
  • मानसरोवर से सांगानेर जाने के लिए वाहन चालक अंडरपास का प्रयोग कर जवाहर सर्किल पहुंचेंगे और वहां से सांगानेर की ओर आएंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?