Breaking News

CBSE ने 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, इस लिंक से करें चेक

CBSE Board Practical Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं जनवरी 2025 में आयोजित की जाएंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस शेड्यूल को देख सकते हैं।

कब होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं? CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगी, जबकि लिखित परीक्षाओं की संभावित तारीख 15 फरवरी 2025 है। इसके अलावा, सीबीएसई के विंटर बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी।

प्रैक्टिकल डेटशीट ऐसे चेक करें:

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘मुख्य वेबसाइट’ टैब पर क्लिक करें।
  • यहां ‘Circular regarding Subject wise marks Bifurcation of Class X/XII, Examination 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रैक्टिकल परीक्षा डेटशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।

75% उपस्थिति अनिवार्य CBSE की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की 75% उपस्थिति अनिवार्य है। चिकित्सा आपात स्थिति या अन्य विशेष मामलों में 25% की छूट दी जा सकती है।

About admin

Check Also

देश के टॉप NIT कॉलेज: जहां पढ़ने का सपना देखते हैं टॉपर्स

JEE Main 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब छात्र काउंसलिंग और इंजीनियरिंग कॉलेज में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?