Breaking News

CG क्राइम न्यूज़: परिवार के बाहर जाने पर घर में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: खुर्सीपार के हेमराज के सूने घर में चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को खबर मिली थी कि स्वीपर बस्ती के कुछ लड़के गहने बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं और आईटीआई मैदान के पास बैठे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

CG Theft News: हेमराज अपने परिवार के साथ 12 अक्टूबर की रात दशहरा देखने आईटीआई मैदान खुर्सीपार गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर में चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जांच में पता चला कि स्वीपर बस्ती के एस. बीनस (20 वर्ष), किशन कुमार (20 वर्ष), और बी. विलियम (19 वर्ष) गहनों के ग्राहक तलाश रहे थे। इन तीनों के पास से 2 सोने की अंगूठी, 1 सोने का नेकलेस, बड़े और छोटे झुमके, 13 सोने की चैन, रानी हार, छोटे कान के टॉस, और एक ब्रेसलेट सहित करीब 8 लाख 10 हजार रुपये के गहने बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली।

About admin

Check Also

चारपाई पर सो रही बूढ़ी मां पर बरसाए डंडे…बेटे ने 70 साल की बुजुर्ग को दे दी दर्दनाक मौत

चारपाई पर सो रही 70 साल की मां पर बेटे ने बरसाए डंडे! बेरहमी से …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?