Breaking News

CG Accident News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक बच्चा घायल

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहली घटना ढारा के पास हुई, जहां तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर चालक ने मोड़ के पास बिना किसी संकेत के अपना वाहन मोड़ दिया। इस दौरान पीछे चल रहे बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना बिच्छीटोला के पास हुई। यहां सड़क किनारे खड़े दादा और पोते को तेज़ रफ़्तार मालवाहक वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में दादा की मौत हो गई, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों घटनाओं में संबंधित ट्रैक्टर और मालवाहक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

गीदम-बारसूर सड़क का खतरनाक गड्ढा बना जान का दुश्मन, अब तक नहीं हुई मरम्मत

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ –दंतेवाड़ा जिले की गीदम-बारसूर सड़क पर हीरानार के पास एक खतरनाक गड्ढा अब …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?