आईसीसी ने ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव देखा गया है। जहां एक ओर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाई है, वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को थोड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है।
भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए ऑलराउंडर्स की सूची में एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने भी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और उनकी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
भारतीय टीम के उभरते हुए बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, जो पिछले कुछ मैचों में अपनी शानदार पारियों के लिए जाने जाते रहे हैं, को इस बार थोड़ा नुकसान हुआ है। वे बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान फिसलकर नीचे आ गए हैं। इसकी वजह उनका हालिया खराब फॉर्म बताया जा रहा है।
CHANNEL009 Connects India
