Breaking News

IND vs ENG ओवल टेस्ट: 6 रन से भारत की ऐतिहासिक जीत, मैच के बाद दोनों टीमों ने साझा किया जश्न

कैनिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सिर्फ 6 रन से हराकर एक यादगार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। हालांकि मैच के बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने सभी क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया।

जीत के तुरंत बाद भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खुलकर बातचीत की। भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने बताया कि इस बार कोई बड़ा जश्न नहीं मनाया गया, बल्कि सभी ने एक-दूसरे को शानदार सीरीज के लिए बधाई दी। नायर के मुताबिक, “दोनों टीमों को लगा कि यह सीरीज हाल के समय की सबसे बेहतरीन टेस्ट सीरीज में से एक रही।” इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने भी इसे अपने करियर की यादगार सीरीज बताया।

पहला टेस्ट लीड्स में इंग्लैंड ने जीता, लेकिन भारत ने दूसरा टेस्ट जीतकर वापसी की। तीसरा मैच फिर इंग्लैंड के नाम रहा। चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा और पांचवें टेस्ट में रोमांचक अंदाज में भारत ने जीत हासिल की।

नायर को शुरुआती तीन टेस्ट में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। चौथे टेस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया, मगर ऋषभ पंत की चोट के बाद पांचवें टेस्ट में उन्हें दोबारा मौका मिला। उन्होंने 57 रन की अहम पारी खेली, जिससे भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए। इंग्लैंड 247 रन पर सिमट गया।

दूसरी पारी में भारत ने 396 रन बनाए और इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य दिया। आखिरी दिन इंग्लैंड को 35 रन की जरूरत थी और 4 विकेट बाकी थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 9 विकेट झटककर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

अब टीम इंडिया अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

 

About Hussain

Check Also

कोटा नगर निगम में EVM विवाद के बाद पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी

कोटा नगर निगम चुनाव में EVM से जुड़े विवाद के बाद अब प्रभावित मतदान केंद्रों …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?