Breaking News

MCD कर्मचारियों को केजरीवाल की बधाई: दिवाली से पहले सैलरी और बोनस, 18 साल में पहली बार

दिल्ली-एनसीआर – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी कर्मचारियों को दिवाली की बधाई दी और बताया कि 18 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब कर्मचारियों को महीने के खत्म होने से पहले ही तनख्वाह मिली है।

केजरीवाल का संदेश
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “दिल्ली नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई। 18 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि उनकी तनख्वाह समय से पहले मिल रही है। पहले उनकी तनख्वाह 7-8 महीने तक रुकी रहती थी, लेकिन अब उन्हें वक्त से पहले तनख्वाह दी जा रही है।”

दिवाली बोनस
केजरीवाल ने बताया कि इस बार दिवाली के मौके पर एमसीडी ने सफाईकर्मियों को समय से पहले ही उनकी तनख्वाह और दिवाली बोनस भेज दिया है ताकि वे अपने परिवार के साथ खुशी से त्योहार मना सकें।

बोनस की घोषणा
दिवाली से पहले आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के लिए 60.51 करोड़ रुपये के बोनस की भी घोषणा की है।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?