Breaking News

MP News: कलेक्टर का सख्त एक्शन, 12 अधिकारियों पर भारी जुर्माना

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का समय पर समाधान न होने पर 12 अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि काम में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।

पहले जिले की रैंकिंग सीएम हेल्पलाइन में पहले स्थान पर थी, लेकिन 70 शिकायतों का समय पर समाधान न होने से रैंकिंग गिरकर 14वें स्थान पर पहुंच गई। कलेक्टर ऋजु बाफना ने इस लापरवाही पर कुल 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

इन अधिकारियों पर लगा जुर्माना:

  • अमृतराज सिसौदिया – सीईओ, मोहन बड़ोदिया – ₹9000
  • राजकुमार हलधर – सीईओ, जनपद पंचायत – ₹9000
  • मनीषा वास्कले – एसडीएम, शाजापुर – ₹7000
  • संतोष कुमार टैगोर – सीईओ, जिला पंचायत – ₹3000
  • सोनम शर्मा – तहसीलदार, पोलायकलां – ₹1500
  • नागेश पंवार – तहसीलदार, शुजालपुर – ₹500
  • सीएल कैथल – सीएमओ, पोलायकलां – ₹500
  • डॉ. वीएस विभूति – लीड कॉलेज, प्रिंसिपल – ₹500
  • अखिलेश कुमार – कनिष्ठ यंत्री, ऊर्जा विभाग – ₹500
  • सुरुचि तोमर – एजीएम, शाजापुर – ₹500
  • ललित राठौर – सीडीपीओ, कालापीपल – ₹1000
  • भरतराम – सहायक यंत्री, पीएचई – ₹2000

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस मामले पर सख्त नजर बनाए हुए हैं।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?