Breaking News

MP News: रिश्वत लेते पकड़ा गया SDM का बाबू, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा

मंदसौर (मध्यप्रदेश): राज्य में लगातार सामने आ रहे रिश्वतखोरी के मामलों की कड़ी में एक और मामला गरोठ तहसील से सामने आया है, जहां एसडीएम कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

15 हजार की रिश्वत की थी मांग

ग्राम साठखेड़ा निवासी दीपक राठौर ने 18 जून को उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू पंकेश योगी ने प्लाट का डायवर्सन कराने के बदले 15,000 रुपये रिश्वत मांगी थी।

5 हजार लेते हुए पकड़ा गया

शिकायत की जांच के बाद जब मामला सही पाया गया, तो लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबू पंकेश योगी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि लोकायुक्त की सतर्कता के बावजूद सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार थम नहीं रहा है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?