Related Articles
विदेश यात्रा वाले बयान पर पीएम मोदी की सफाई
बोले- “विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत”, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्राओं को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने साफ कहा कि विदेश यात्रा पर किसी तरह का नया टैक्स लगाने या लोगों के बाहर जाने पर रोक लगाने जैसी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ प्लेटफॉर्म्स पर फैलाई जा रही अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। पीएम मोदी ने लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करने की अपील की।
दरअसल, कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने लोगों से जरूरी न हो तो विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स या नई पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रही है।
अब पीएम मोदी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि देशहित और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए केवल सावधानी बरतने की बात कही गई थी।
पीएम के इस बयान के बाद विदेश यात्रा को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।
CHANNEL009 Connects India
