Related Articles
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट संसद भवन में हुई, जहां दोनों के बीच आधे घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत हुई।
मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा
मुलाकात के दौरान मेवाड़ के महान योद्धाओं और राष्ट्रभक्तों पर चर्चा हुई। बातचीत में बप्पा रावल, महाराणा सांगा और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों के आदर्श जीवन, त्याग और देशभक्ति को भारत की अमूल्य धरोहर और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया गया।
पीएम मोदी को दिया उदयपुर आने का न्योता
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को उदयपुर स्थित सिटी पैलेस (मेवाड़) आने का निमंत्रण दिया। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनत्व और स्नेह के साथ सकारात्मक भाव व्यक्त किए।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर मजबूत होती पहचान और विकास के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
परिवार के सदस्य भी रहे मौजूद
इस मुलाकात के दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। इनमें—
-
ससुर: कनकवर्धन सिंह देव (ओडिशा के डिप्टी सीएम)
-
सास: संगीता कुमारी सिंह देव (भाजपा की पांच बार सांसद)
-
पत्नी: निवृत्ति कुमारी मेवाड़
-
बेटे: हरितराज सिंह मेवाड़
-
बेटियां: मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ शामिल थे।
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने भाजपा अध्यक्ष से की मुलाकात
इसी दिन सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल भी मौजूद रहे।
बैठक में राजस्थान और दोनों सांसदों के संसदीय क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।
CHANNEL009 Connects India
