Breaking News

RPSC के पूर्व सदस्य कोर्ट में पेश, वकील को थप्पड़ मारने की दी धमकी पेपर लीक केस में 6 दिन की रिमांड पर भेजा गया, बेटे-बेटी पहले से एसओजी की हिरासत में

सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 के पेपर लीक मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व सदस्य रामू राम राईका को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें शनिवार तक रिमांड पर भेज दिया है। पेशी के दौरान, रामू राम राईका ने एक वकील को थप्पड़ मारने की धमकी दी। इसके बाद कोर्ट में वकील भड़क गए और हंगामा करने लगे।

वकील विकास शर्मा ने बताया कि जब रामू राम राईका को कोर्ट में लाया जा रहा था, जज किसी और की सुनवाई कर रहे थे। मैंने रामू राम से कहा, “आपको शर्म नहीं आती, जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हो।” इसके बाद रामू राम राईका ने गुस्से में आकर कहा, “भाग, नहीं तो थप्पड़ मारूंगा।”

इसके बाद वकील ने अपने बाकी साथियों को राईका की इस हरकत के बारे में बताया। वकीलों ने कोर्ट परिसर में शोर मचाया और राईका को बाहर निकालने की मांग की। शोर सुनकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वहां पहुंचे और वकील शर्मा की बात सुनी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत किया। रामू राम राईका ने वकील से माफी मांगी, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

रामू राम राईका को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने उनसे 5 घंटे तक पूछताछ की थी। राईका को 4 जुलाई 2018 को वसुंधरा राजे सरकार के दौरान RPSC का सदस्य बनाया गया था और वह 4 जुलाई 2022 तक इस पद पर रहे।

इससे पहले, एसओजी ने शनिवार को राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) से 5 ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों को हिरासत में लिया था, जिसमें रामू राम राईका के बेटे और बेटी भी शामिल थे। पूछताछ के बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए पांच आरोपियों में राईका की बेटी सहित दो महिला ट्रेनी सब इंस्पेक्टर भी हैं। सभी आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

About admin

Check Also

कोटा नगर निगम में EVM विवाद के बाद पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी

कोटा नगर निगम चुनाव में EVM से जुड़े विवाद के बाद अब प्रभावित मतदान केंद्रों …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?