Breaking News

इंग्लैंड विमेंस टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ और दोनों टीमों की पारियों को घटाकर 29-29 ओवर का कर दिया गया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 143 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही और विकेट भी नियमित अंतराल पर गिरते रहे। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाई। बारिश के कारण इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 24 ओवर में 115 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की और टीम ने सिर्फ 21 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड के लिए कप्तान हीथर नाइट और टैमी ब्यूमोंट ने शानदार पारियां खेलीं। इंग्लैंड की गेंदबाजों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?