Breaking News

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, हेइनरिक क्लासेन बोले – “अब परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूँ

 

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के ₹23 करोड़ के विदेशी खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हेइनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैसले की जानकारी दी और बताया कि वह अब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।

क्लासेन, जो आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ₹23 करोड़ की भारी कीमत पर खेले, ने इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था और खुद को सीमित ओवरों के फॉर्मेट तक सीमित कर दिया था। उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था।

करियर पर एक नज़र:

  • अंतरराष्ट्रीय डेब्यू: 2018
  • वनडे मैच: 60 | रन: 2141 | सेंचुरी: 4 | हाफ सेंचुरी: 11
  • टी20I मैच: 58 | रन: 1000 | हाफ सेंचुरी: 5
  • टेस्ट मैच: 4 (पहले ही संन्यास ले चुके थे)

क्लासेन अपनी आक्रामक बैटिंग और लंबे छक्कों के लिए जाने जाते रहे हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में वे दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा थे, जो फाइनल तक पहुँची लेकिन उपविजेता रही

 

About Hussain

Check Also

कोटा नगर निगम में EVM विवाद के बाद पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी

कोटा नगर निगम चुनाव में EVM से जुड़े विवाद के बाद अब प्रभावित मतदान केंद्रों …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?