Breaking News

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप टीम घोषित, 7 नई खिलाड़ियों को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को महिलाओं के वर्ल्ड कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। टीम की कमान ऑलराउंडर फातिमा सना को दी गई है, जबकि मुनीबा अली सिद्दीकी उपकप्तान होंगी।

इस बार टीम में 7 नई खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है, जिनमें ऐमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदाफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार और सैयदा अरूब शाह शामिल हैं.

पाकिस्तान के मैच कहां होंगे?

BCCI और PCB के बीच हुए हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगी। भारत में किसी भी मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी।

पाकिस्तान के मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 2 अक्टूबर: बांग्लादेश के खिलाफ
  • 5 अक्टूबर: भारत के खिलाफ
  • 15 अक्टूबर: इंग्लैंड के खिलाफ
  • 18 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ
  • 21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
  • 24 अक्टूबर: श्रीलंका के खिलाफ

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से पहले 16 से 22 सितंबर तक लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम 29 अगस्त से ट्रेनिंग शुरू करेगी, जिसकी निगरानी हेड कोच मोहम्मद वसीम करेंगे।

पाकिस्तान महिला टीम की पूरी वर्ल्ड कप स्क्वाड:

  • फातिमा सना (कप्तान)
  • मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान)
  • आलिया रियाज
  • डायना बेग
  • ऐमान फातिमा
  • नशरा सुंधू
  • नतालिया परवेज
  • ओमैमा सोहेल
  • रमीन शमीम
  • सदाफ शमास
  • सादिया इकबाल
  • शवाल जुल्फिकार
  • सिदरा अमीन
  • सिदरा नवाज (विकेटकीपर)
  • सैयदा अरूब शाह

ट्रैवलिंग रिजर्व: गुल फिरोजा, नजीहा अल्वी, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?