Breaking News
tupac shakur

“उसके दोस्तों ने उसे ही फूंका”: शुग नाइट का दावा, तुपैक शकूर की राख को दोस्तों ने स्मोक किया

लॉस एंजेलिस:
हिप-हॉप की दुनिया के दिग्गज रैपर तुपैक शकूर की मौत को करीब 30 साल हो चुके हैं, लेकिन अब एक हैरान करने वाला दावा सामने आया है। डेथ रो रिकॉर्ड्स के पूर्व सीईओ मरिऑन “शुग” नाइट ने कहा है कि तुपैक की मौत के बाद उनके कुछ करीबी दोस्तों और परिजनों ने उनकी राख को एक ब्लंट में भरकर स्मोक किया।

“एक थैली में उसकी राख थी, जिसे घुमाया गया। उसके होमीज़ ने उसे रोल करके पी लिया,” शुग नाइट ने People Magazine से बातचीत में कहा।

उनके मुताबिक, यह तुपैक की मां अफेनी शकूर की मर्जी से हुआ था और उसी रात तुपैक का अंतिम संस्कार और दाह संस्कार किया गया।
“यह प्रतीकात्मक था। जैसे आप उसका एक हिस्सा हमेशा अपने साथ रखते हैं,” नाइट ने कहा।

हालांकि, नाइट ने यह भी जोड़ा कि उन्होंने खुद ऐसा नहीं किया क्योंकि उस समय वे परोल पर थे
“मैंने उनकी मां से कहा, ‘मॉम्स, मैं जरूर करना चाहता हूं, लेकिन अगर मैंने ऐसा किया, तो मैं फंस जाऊंगा।’” उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में जोड़ा, “शायद मैं ही अकेला था जिसने नहीं पिया।”

तुपैक की मौत और शुग नाइट की भूमिका

तुपैक शकूर की 13 सितंबर 1996 को मौत हो गई थी — जब वे केवल 25 साल के थे। वह एक ड्राइव-बाय शूटिंग में घायल हो गए थे। उस समय कार में उनके साथ शुग नाइट भी मौजूद थे। यह हमला लास वेगास में एक माइक टायसन की फाइट के बाद हुआ था।

तुपैक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने कई सर्जरियां करवाईं, जिनमें एक फेफड़े को निकालना भी शामिल था। छह दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।

शुग नाइट का दावा है कि उन्होंने उस रात तुपैक की क्रिमेशन के लिए 1 मिलियन डॉलर नकद में दिए, ताकि अफेनी शकूर की इच्छानुसार अंतिम संस्कार उसी रात हो सके।

नाइट की वर्तमान स्थिति

फिलहाल शुग नाइट 28 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। उन्हें 2015 में एक घातक हिट-एंड-रन केस में दोषी ठहराया गया था और वे अब कैलिफोर्निया के रिचर्ड जे डोनोवन करेक्शनल फैसिलिटी में बंद हैं।

About Chandni Khan

Check Also

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है ‘जेडा टावर’, जानें खूबियां

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है जेद्दा टावर 1 किलोमीटर से ज्यादा होगी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?