Breaking News

क्रिस वोक्स बोले- लगा था मेरा करियर खत्म हो गया, एक हाथ से खेलने पड़े आखिरी ओवर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच के पहले दिन उनके कंधे में इतनी गंभीर चोट लगी थी कि उन्हें लगा कि उनका करियर अब खत्म हो गया है।

पहले दिन फील्डिंग करते समय वोक्स ने एक चौका रोकने की कोशिश की। इसी दौरान उनका हाथ फिसल गया और पूरा शरीर कंधे पर गिर गया। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ टूटने जैसी आवाज सुनाई दी और जोर का दर्द हुआ। इसके बाद इंग्लैंड के फिजियो ने उनके कंधे को ठीक करने की कोशिश की, जिसमें करीब 30 मिनट लगे और बहुत तकलीफ हुई।

चोट के बाद वोक्स को आराम करने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने कोच से कहा कि जरूरत पड़ी तो वे बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। आखिरकार, पांचवें दिन जब इंग्लैंड के 9 विकेट गिर चुके थे, तब वोक्स मैदान पर एक हाथ से बल्लेबाजी करने पहुंचे। हालांकि उन्हें किसी गेंद का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन दर्शकों और भारतीय खिलाड़ियों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

वोक्स ने बताया कि भारत के कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें “बहादुर” कहा। वहीं, ऋषभ पंत ने भी इंस्टाग्राम पर वोक्स की एक फोटो शेयर की और उन्हें सलाम किया। बाद में पंत ने वोक्स को वॉयस मैसेज भेजा और जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं।

वोक्स ने कहा कि चोट के समय उन्हें लगा कि अब वो फिर से क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और दोबारा मैदान पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।

About Hussain

Check Also

कोटा नगर निगम में EVM विवाद के बाद पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी

कोटा नगर निगम चुनाव में EVM से जुड़े विवाद के बाद अब प्रभावित मतदान केंद्रों …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?