Breaking News

अखिलेश यादव का रॉबिनहुड अंदाज – ‘हमें कैसे रोक लोगे?’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस के बाद आत्मविश्वास भरे अंदाज में बयान दिया।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा,
“अरे! कुछ नहीं होता ये सब, चलता रहता है। हमें कैसे रोक लोगे? घर से निकलने से रोक लोगे? कुछ नहीं कर पाओगे।”

उनके इस बयान के बाद सरकार और पुलिस को खुली चुनौती देने की चर्चा शुरू हो गई है।


अखिलेश के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा

सपा के व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव के घर और सपा कार्यालय के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव धरने पर बैठ सकते हैं।


उपचुनाव पर सवाल

अखिलेश ने अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा,
“एक व्यक्ति ने 6 वोट डाले, मरे हुए लोगों से भी वोट डलवा दिए। अधिकारी जाति के आधार पर पोस्ट किए जा रहे हैं।”


कौन हैं मनीष जगन अग्रवाल?

मनीष जगन अग्रवाल एक बिजनेसमैन हैं और 15 सालों से सपा में सक्रिय हैं।

  • 2017 से सपा के मीडिया सेल को संभाल रहे हैं।
  • अखिलेश यादव के करीबी हैं और केंद्र सरकार पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

गिरफ्तारी क्यों हुई?

महाकुंभ 2025 पर विवादित टिप्पणी के बाद मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।
अखिलेश यादव ने इस पर कहा,
“सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है।”

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?