Breaking News

अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन, सैफई में शोक की लहर

गुड़गांव के वेदांता अस्पताल में आज तड़के समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सैफई पहुंच चुका है, जहां शोक का माहौल है।

राजपाल सिंह यादव लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके बेटे अंशुल यादव और आर्यन यादव द्वारा सैफई लाया गया। सैफई पहुंचने पर हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए इकट्ठा हो गए।

समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा, परिवार के अन्य सदस्य भी सैफई में मौजूद थे। अखिलेश यादव ने अपने चाचा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जा रहा है कि राजपाल सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की समाधि के पास किया जाएगा। उनके योगदान को याद करते हुए क्षेत्रीय लोगों और पार्टी के समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?