Breaking News

अगले साल से शुरू होगी जनगणना, संप्रदाय से जुड़े सवाल भी पूछे जा सकते हैं

सारांश
भारत में जनगणना अगले साल 2025 में शुरू होने वाली है और यह प्रक्रिया 2026 तक चलेगी। इस बार जनगणना में आपके संप्रदाय से जुड़े सवाल भी पूछे जा सकते हैं।

विस्तार
भारत में हर 10 साल में होने वाली जनगणना का चक्र कोविड के कारण गड़बड़ा गया था। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, और 2021 में होने वाली जनगणना महामारी की वजह से टाल दी गई थी। अब यह जनगणना 2025 में होगी, इसके बाद अगली जनगणना 2035 में होगी।

संप्रदाय से जुड़े सवाल
सूत्रों के अनुसार, इस बार सरकार जनगणना में संप्रदाय के आधार पर भी जानकारी जुटा सकती है। अब तक केवल धर्म और वर्ग की जानकारी ली जाती थी, लेकिन इस बार संप्रदाय जैसे कि वाल्मीकि, रविदासी जैसे उपवर्गों के बारे में भी सवाल पूछे जा सकते हैं।

पहली बार डिजिटल जनगणना
देश में पहली बार जनगणना के आंकड़े डिजिटल माध्यम से एकत्र किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने विशेष पोर्टल तैयार किया है, जिसमें जातिवार जनगणना के लिए भी प्रावधान किया जा रहा है। हालांकि जातिवार जनगणना का औपचारिक फैसला अभी नहीं हुआ है, लेकिन इसे भविष्य को ध्यान में रखते हुए जनगणना को अधिक व्यापक और समावेशी बनाया जा रहा है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?