Breaking News

अजमेर: यू ट्यूबर मि. खान की कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

कल रात अजमेर के फॉयसागर रोड पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को ऑटो रिक्शा में रात करीब 8 बजे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह रात साढ़े नौ बजे दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 58 साल बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा किया और आरोपी कोटड़ा इलाके में कार छोड़कर भाग गया। काले रंग की इनोवा कार पर “यू-ट्यूबर मि. खान वी-लॉगर” लिखा हुआ था।

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरजे 01-यूए-1110 नंबर की कार का चालक देहली गेट इलाके का निवासी है। गंज थाना पुलिस ने कार मालिक की पहचान कर ली है और कार को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।

साइकिल सवार फॉयसागर की तरफ से आ रहा था, जब अचानक उसकी टक्कर तेज रफ्तार कार से हो गई। हादसे में उसकी साइकिल पूरी तरह से टूट गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?