Breaking News

अभिमन्यु ईश्वरन को नहीं मिला मौका तो भड़के पिता, गिल और गंभीर पर निकाली भड़ास

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम में 4 बदलाव किए गए हैं। लेकिन इन बदलावों के बावजूद भी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया गया। इस फैसले से ईश्वरन के पिता रंगनाथन ईश्वरन काफी नाराज़ हो गए हैं और उन्होंने कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर की टीम चयन नीति पर सवाल उठाए हैं।

रंगनाथन ईश्वरन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मेरे बेटे को पिछले कई सालों से टीम इंडिया के साथ जोड़ा जा रहा है। वह डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार रन बना रहा है। इसके बावजूद उसे बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा है। आखिर कब तक ऐसा होगा? चयनकर्ताओं की यह नीति सही नहीं है।”

उन्होंने कहा कि टीम में परफॉर्मेंस के बजाय पर्सनल पसंद-नापसंद के आधार पर सिलेक्शन किया जा रहा है। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं किया जितना अभिमन्यु ने किया है।

गौरतलब है कि पांचवें टेस्ट में करुण नायर को मौका दिया गया, जो लंबे समय बाद टीम इंडिया में लौटे हैं। वहीं अभिमन्यु ईश्वरन, जो सालों से इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं, उन्हें अब भी डेब्यू का इंतज़ार करना पड़ रहा है। इससे उनके समर्थकों और परिवारजनों में नाराज़गी है। अब देखना यह होगा कि आगे आने वाले दौरों में ईश्वरन को मौका मिलेगा या नहीं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?