Breaking News

अमरोहा में बढ़ी सर्दी, दोपहर में राहत, शाम को ठिठुरन में इजाफा

अमरोहा
दिसंबर का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और सर्दी का असर बढ़ने लगा है। ठिठुरन के साथ कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। बृहस्पतिवार सुबह कोहरा छाया रहा और ठंडी हवा चलने से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। हालांकि, दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे की अधिकता के साथ तापमान गिर रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। लेकिन, दस बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। शाम के समय ठंड और अधिक बढ़ गई। ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी पड़ रहा है, जिससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

ठंड बढ़ने के साथ निमोनिया और खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी है, जिससे लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है और कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा।

About admin

Check Also

यूपी में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 18 जिलों में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?