Breaking News

अयोध्या हादसा: गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, महाकुंभ से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की कार घर में घुसी, कई लोग घायल

महाकुंभ से गूगल मैप के सहारे अयोध्या आ रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की कार एक घर में घुस गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति का पैर टूट गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अयोध्या-प्रतापगढ़ हाईवे पर जाम की वजह से छोटे वाहन अब ग्रामीण सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को यह हादसा अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र के ककोली गांव में हुआ। यहां पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग सिलीगुड़ी निवासी अमिलेन्दु शाहा (52) की कार घर में घुस गई। दुर्घटना में उनका बायां पैर टूट गया और घर का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

गांववालों की मदद से 108 एंबुलेंस से घायल श्रद्धालु को तारुन सीएचसी भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने उसे दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। कार सवार अन्य श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई हैं।

ककोली गांव के कोटेदार नीरज सिंह ने बताया कि चालक गूगल मैप के सहारे कार चला रहा था, और घर में घुसने के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?