Breaking News

अरहर की फसल की आड़ में गांजे की खेती, पुलिस ने 92 पौधे किए जब्त

छानबीला थाना पुलिस ने अरहर की फसल की आड़ में गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने खेत से करीब एक क्विंटल वजन के गांजे के 92 हरे पौधे जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 3.37 लाख रुपए आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रुरावन गांव का एक व्यक्ति अपने खेत में गांजे की खेती कर रहा है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर टीम गठित की और खेत पर छापा मारा।

अरहर की आड़ में छुपाई थी गांजे की खेती

मौके पर पहुंचकर पुलिस को शुरुआत में खेत में केवल अरहर की फसल नजर आई, लेकिन अंदर जाकर जांच की तो गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नारान लोधी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चोरी-छुपे बोई गई फसल

गांजे की खेती छुपाने के लिए आरोपी ने खेत के चारों ओर अरहर की फसल लगाई थी। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए गांजे की कीमत बाजार में 3.37 लाख रुपए है।

– एस. राज पिल्लई, थाना प्रभारी, छानबीला

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?