Breaking News

अलवर नगर निगम का विस्तार, इन इलाकों को शहर में शामिल करने की तैयारी

अलवर नगर निगम का विस्तार जल्द होने जा रहा है। सरकार ने निकाय चुनावों के लिए तो अभी कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन परिसीमन की प्रक्रिया जल्दी शुरू होने वाली है। अलवर नगर निगम में कुछ ग्रामीण इलाके भी शहर के हिस्से बन सकते हैं।

बेलाका, दिवाकरी, उमरैण और अन्य आसपास के इलाके नगर निगम में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा सूर्य नगर, अंबेडकर नगर, वैशाली नगर जैसी कॉलोनियां भी शहर का हिस्सा बन सकती हैं। यदि यह ग्रामीण इलाके नगर निगम में शामिल होते हैं, तो वार्डों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

नगर निगम में फिलहाल 65 वार्ड हैं, और परिसीमन की प्रक्रिया के बाद यह संख्या बढ़ सकती है। सरकार ने सभी निकायों को परिसीमन की रिपोर्ट जनवरी तक भेजने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने नगर निगम को इस पर विचार करने के लिए कहा है। एडीएम मुकेश कायथवाल के अनुसार, निगम से रिपोर्ट मिलने के बाद इसे सरकार को भेजा जाएगा।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?