Breaking News

अलवर न्यूज़: चोरी की नीयत से आए बदमाशों ने चौकीदार को चाकू मारा, सूचना मिलने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

अलवर में, पॉश कॉलोनी शालीमार स्कीम में चोरी की नीयत से घुसे दो-तीन युवकों ने निर्माणाधीन मकान के चौकीदार को चाकू मारकर घायल कर दिया। चौकीदार की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।

पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र उर्फ जीतू ने बताया कि शालीमार योजना में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे विकास यादव के निर्माणाधीन मकान पर चोर आए। जब चौकीदार रिंकू जागा, तो चोरों ने उसके सिर पर डंडा मारा और चाकू से हमला किया।

चौकीदार के चिल्लाने पर आसपास के लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। लोग पीड़ित को सदर थाने ले गए, जहां बताया गया कि यह उनका क्षेत्र नहीं है। इसके बाद शिवाजी पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन वहां की पुलिस भी नहीं आई।

आसपास के लोगों ने पुलिस के इस रवैये पर नाराजगी जताई। कॉलोनी के निवासी भगवान ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मकान में भी चोरी हुई थी। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही, और अब चौकीदारों पर हमले भी होने लगे हैं।

काफी देर इंतजार करने के बाद भी शिवाजी पार्क पुलिस नहीं पहुंची, तो कॉलोनी के लोग घायल चौकीदार को अस्पताल ले गए। चौकीदार का इलाज चल रहा है, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण आम जनता में भयंकर नाराजगी है। लोग जल्द ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा को पूरे मामले से अवगत कराने का इरादा रखते हैं और पुलिसकर्मियों की निष्क्रियता की शिकायत करने की बात कर रहे हैं

About admin

Check Also

IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती:आखिरी ओवर में 15 रन बने, तिलक ने नाबाद 75 रन की पारी खेली

IPL में मुंबई की शानदार जीत, पंजाब की लगातार पांचवीं हार तिलक वर्मा की तूफानी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?