Breaking News

नवरात्र से पहले भी बंद है बाला किला मार्ग, करणी माता दर्शन को लेकर श्रद्धालु चिंतित

अलवर में चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होने वाले हैं। हर साल इस दौरान करणी माता मंदिर में बड़ा मेला लगता है और दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन इस बार मंदिर तक जाने वाला बाला किला मार्ग पिछले करीब पांच महीनों से बंद पड़ा है। ऐसे में लोगों को चिंता है कि नवरात्र में माता के दर्शन कैसे होंगे।

जानकारी के अनुसार पिछले साल बारिश के समय यह सड़क करीब 50 मीटर हिस्से में टूट गई थी। उस समय अस्थायी मरम्मत कर शारदीय नवरात्र के दौरान रास्ता खोल दिया गया था, लेकिन उसके बाद से यह मार्ग फिर से बंद कर दिया गया। इसके कारण पर्यटन सीजन में भी लोग न तो बाला किला देख पाए और न ही टाइगर सफारी का आनंद ले सके।

सड़क की मरम्मत को लेकर वन विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के बीच तालमेल की कमी के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। पीडब्ल्यूडी ने क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के लिए डीपीआर भी तैयार कर ली है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।

रास्ता लंबे समय से बंद होने के कारण इस इलाके में वन्यजीवों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। यहां बाघिन ST-2302 अपने दो शावकों के साथ कई बार देखी गई है। अंधेरी और प्रताप बंध इलाके में भी उसका मूवमेंट देखा गया है। पिछले साल इसी क्षेत्र में सांभर का शिकार करते हुए बाघिन का वीडियो भी सामने आया था।

अब नवरात्र नजदीक हैं और श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि जल्द ही रास्ते की मरम्मत कर इसे खोल दिया जाएगा, ताकि वे आसानी से करणी माता के दर्शन कर सकें।

About admin

Check Also

जयपुर नगर निगम में BJP बोर्ड गठन की तैयारी, मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

जयपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब बोर्ड गठन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?