Breaking News

छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा, बस पलटने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। यह दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद शुरू की और राहत कार्य में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस भेजी गईं। गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा कुनकुरी-लवाकेरा स्टेट हाईवे से जुड़े ग्राम हल्दीमुंडा के पास हुआ। अनमोल बस एजेंसी की यह बस सुबह करीब 9 बजे कुरडेग से कुनकुरी जा रही थी। इसी दौरान गोड़ाअंबा के पास बस अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन मकान में घुस गई और पलट गई।

कुनकुरी के एसडीएम नंदजी पांडे के अनुसार 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को कुनकुरी अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin

Check Also

अमरोहा हाईवे पर ई-रिक्शा जलकर खाक, टायर फटने से मचा अफरा-तफरी

अमरोहा के गजरौला में NH-9 पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। मुरादाबाद की ओर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?