Breaking News

अलवर में ढाई साल की बच्ची पर कुत्ते का हमला, गाल पर आए 10 टांके, सिर-कान भी घायल

अलवर (राजस्थान)।
अलवर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर डरावनी घटना के रूप में सामने आया है। नंगला समावदी गांव में बुधवार सुबह ढाई साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया।


चेहरे को बुरी तरह नोंचा

कुत्ता बच्ची को जबड़े में दबोचकर उसका गाल फाड़ दिया। बच्ची की चीख सुनकर घरवाले भागे-भागे आए, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के बाएं गाल पर 10 टांके लगे हैं। साथ ही सिर, कान और नाक पर भी चोट के निशान हैं। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


कुत्ते ने पहले भी किए थे हमले

बताया गया कि यही कुत्ता पहले भी तीन और लोगों पर हमला कर चुका है, हालांकि वे गंभीर रूप से घायल नहीं हुए थे। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को लाठियों से पीटकर मार डाला


एक महीने पहले भी हुआ था ऐसा हमला

इससे पहले भी अलवर के जेके नगर वार्ड नंबर 56 में कॉलेज छात्रा नव्या पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। आठ कुत्तों ने लड़की को घेर लिया और उसे कई जगहों पर काटा। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।


लोगों में डर और गुस्सा

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में डर और गुस्सा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर काबू पाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं न हों।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?