Breaking News

अलवर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, रेलवे का तकनीकी कार्य कारण

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल पर कुछ तकनीकी कार्यों के कारण 2 और 3 फरवरी को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इन कार्यों में ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली का कार्य, ब्रिज पर मरम्मत और नरेना यार्ड में तकनीकी कार्य शामिल हैं।

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें:

  1. गाड़ी संख्या 09635 (जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल) 2 फरवरी को रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 09636 (रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल) 2 फरवरी को रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 19617 (मदार-रेवाड़ी) 2 फरवरी को रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 19620 (रेवाड़ी-फुलेरा) 3 फरवरी को रद्द रहेगी।
  5. गाड़ी संख्या 14321 (बरेली-भुज एक्सप्रेस) 2 फरवरी को रद्द रहेगी।
  6. गाड़ी संख्या 14322 (भुज-बरेली एक्सप्रेस) 3 फरवरी को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें:

  1. गाड़ी संख्या 12413 (अजमेर-जमूतवी) 1 और 2 फरवरी को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 12414 (जमूतवी-अजमेर) 1 फरवरी को जमूतवी से चलेगी और खातीपुरा तक ही चलेगी।
  3. गाड़ी संख्या 19620 (रेवाड़ी-फुलेरा) 1 और 2 फरवरी को रेवाड़ी से चलेगी और पीपली का बास तक जाएगी।
  4. गाड़ी संख्या 19619 (फुलेरा-रेवाड़ी) 1 और 2 फरवरी को फुलेरा के स्थान पर पीपली का बास से चलेगी।
  5. गाड़ी संख्या 12015 (नई दिल्ली-अजमेर) 2 फरवरी को नई दिल्ली से चलेगी और जयपुर तक ही चलेगी।
  6. गाड़ी संख्या 12984 (चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ) 2 फरवरी को चंडीगढ़ से चलेगी और खातीपुरा तक जाएगी।
  7. गाड़ी संख्या 12983 (अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ) 2 फरवरी को खातीपुरा से चलेगी।
  8. गाड़ी संख्या 51973 (मथुरा-जयपुर) 2 फरवरी को मथुरा से चलेगी और खातीपुरा तक ही जाएगी।
  9. गाड़ी संख्या 51974 (जयपुर-मथुरा) 2 फरवरी को जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से चलेगी।

रेलवे द्वारा यह तकनीकी कार्य यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया गया है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?