Breaking News

आईपीएल 2026 : संजू सैमसन के टीम बदलने की चर्चा और कैमरन ग्रीन पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को लेकर अभी से तैयारियां और चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां एक तरफ कई फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों के ट्रेड और रिलीज़ की रणनीति बना रही हैं, वहीं कुछ खिलाड़ी अपने हालिया प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में हैं।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टीम से अलग होने का मन बना लिया है। खबरों के मुताबिक, वह अगले सीजन में किसी दूसरी टीम से खेलते नजर आ सकते हैं। उनके इस फैसले ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, क्योंकि सैमसन पिछले कई सालों से राजस्थान के लिए अहम खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं।

इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि ग्रीन आने वाले आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा – “ग्रीन की बल्लेबाजी में इस समय बेहतरीन फॉर्म दिखाई दे रही है। हालांकि वह अभी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिट होने पर यह काम भी करेंगे। उनकी ऑक्शन वैल्यू बहुत ज्यादा होगी और कई टीमें उनके पीछे जाएंगी।”

ग्रीन ने साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक लगाकर 249 रन बनाए। चोट के कारण वह आईपीएल 2025 में नहीं खेल पाए थे, लेकिन उनकी वापसी के बाद का प्रदर्शन शानदार रहा है। कैमरन ग्रीन ने आईपीएल करियर की शुरुआत 2023 में मुंबई इंडियंस से की थी, जब उन्हें 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। उन्होंने अब तक 29 आईपीएल मैच खेले हैं और 41.59 के औसत से 707 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। 2024 सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें मुंबई से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया था। ट्रेड की रकम भी 17.50 करोड़ रुपये थी। 2024 में उन्होंने बेंगलुरु के लिए 12 मैचों में 143.25 की स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए। हालांकि 2025 सीजन में चोट के कारण वह नहीं खेल सके।

ग्रीन की बल्लेबाजी क्षमता, लंबे-चौड़े कद और ऑलराउंडर होने के कारण वह किसी भी टीम के लिए कीमती संपत्ति साबित हो सकते हैं। आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस बार मिनी ऑक्शन में उन पर बोली लगाने में कई फ्रेंचाइजियां पीछे नहीं हटेंगी। आईपीएल 2026 से पहले ही संजू सैमसन का टीम बदलने का फैसला और कैमरन ग्रीन को लेकर आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी, दोनों ने ही लीग को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। आने वाले महीनों में जब ट्रेड, रिलीज़ और ऑक्शन होंगे, तब पता चलेगा कि कौन-सा खिलाड़ी किस टीम में जाएगा और कौन बनेगा सीजन का सबसे महंगा स्टार।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?