Breaking News

आज का राशिफल: वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आचार्य मानस शर्मा से जानिए 2 दिसंबर 2024 का राशिफल, जिसमें आपको मिलेगा हर राशि के लिए दैनिक भविष्यफल।

मेष राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और बिजनेस की समस्याओं से राहत मिलेगी। हालांकि, कार्यस्थल पर अपने बॉस से खटपट हो सकती है। पारिवारिक मामलों में पिताजी से बात होगी और संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते का मौका आ सकता है।

वृषभ राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा, पुराना रोग उभर सकता है। प्रेम जीवन में साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है। परिवार में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, उसे समय रहते पूरा करें। खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा, जिस पर आपको ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि
आज नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा दिन है। पुराने अनुभव से सीखना होगा। नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग निवेश के लिए सही स्कीम का चयन कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का भी अच्छा समय है।

कर्क राशि
आज आपका दिन तरक्की का रहेगा, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। कार्यस्थल पर स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा हो सकती है। वाद-विवाद से बचें, वरना कानूनी मामला बन सकता है।

सिंह राशि
आज सोच-समझकर काम करने का दिन है। किसी पुराने गलती को न दोहराएं। परिवार में खटपट हो सकती है, जिसे बातचीत से सुलझाएं। प्रॉपर्टी से संबंधित मामला परेशानी का कारण बन सकता है।

कन्या राशि
आज आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। परिवार का कोई सदस्य आपसे मिलने आ सकता है।

तुला राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। मित्र से मुलाकात होगी, पुराने गिले-शिकवे न उखाड़ें। संतान को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। पुराने लेन-देन में राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको अपनी योजनाओं पर काम करने का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी से खटपट खत्म होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप समाज सेवा में भी हिस्सा लेंगे। कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें।

धनु राशि
आज आपके लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। भरोसा तोड़ने वालों से सतर्क रहें। कार्यों में रुकावटें दूर होंगी। संतान की तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

मकर राशि
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज अच्छा दिन है। साथी से खुशखबरी मिल सकती है। किसी डील को फाइनल करने से पहले सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्याओं को बैठकर हल करें।

कुंभ राशि
आज मौज-मस्ती का दिन रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। गुस्सा करने से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें। राजनीति में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा बदलाव फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि
आज सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे, आय के स्रोत बढ़ेंगे। कानूनी मामले में राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर मनमौजी स्वभाव के कारण गलती हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

About admin

Check Also

साप्ताहिक राशिफल: 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026

जानें 6 से 12 अप्रैल 2026 के सप्ताह में आपकी राशि का हाल। यह राशिफल …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?